- Home
- Newsroom
- Press Notes
- जयपुर में किशोरों/किशोरियों ने सार्वजनिक स्थानों की नई परिकल्पना की
जयपुर, 2 मार्च 2025: WRI इंडिया ने मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से आज चार दिवसीय किशोर-केंद्रित उत्सव युवास्केप 2025 का उद्घाटन किया। इस उत्सव के तहत, जयपुर के युवा परिवर्तनकारी भोमिया बस्ती सामुदायिक पार्क में विभिन्न तत्वों को सह-डिज़ाइन कर रहे हैं और कला व प्रदर्शन के माध्यम से स्थानीय सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा दे रहे हैं।
शहर के किशोर/किशोरियाँ, जो अक्सर इस पार्क में खेलते हैं, कचरा प्रबंधन में सुधार, आरामदायक बैठने की व्यवस्था और ऐसा स्थान बनाने पर काम किया है जो आराम, खेल, सामुदायिक सहभागिता और व्यायाम को बढ़ावा देता हो, साथ ही स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण का समर्थन करता हो। इन किशोरों ने अस्थायी सामग्रियों का उपयोग करके इन कम लागत वाले हस्तक्षेपों को सह-निर्मित किया है ताकि समाधान का परीक्षण और प्रदर्शन किया जा सके। इन सुधारों का मार्गदर्शन Wri India के पब्लिक स्पेस असेसमेंट फ्रेमवर्क (PSAF) द्वारा किया गया, जो किशोरों/किशोरियों द्वारा सह-विकसित एक डेटा-आधारित उपकरण है जो यह मूल्यांकन करता है कि एक सार्वजनिक स्थान व्यक्तिगत आवश्यकताओं को कैसे पूरा करता है।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर बोलते हुए, श्रीमती कुसुम यादव, माननीय महापौर, जयपुर नगर निगम (हेरिटेज), ने कहा, "जब मैं आई, तो एक युवा किशोरी ने मुझे पार्क के विभिन्न हिस्सों के बारे में बताया, और मैं इसकी सराहना करती हूं कि हर स्थान को युवाओं की इच्छाओं के आधार पर डिज़ाइन किया गया है, चाहे वह चलने के रास्ते और बैठने की जगहें बनाना हो, या सेल्फी पॉइंट। इस कार्यक्रम के माध्यम से, किशोर/किशोरी एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए नवीन विचार प्रस्तुत कर रहे हैं। मैं देखती हूं कि आज पार्क में कई माताएं और बेटियां हमारे साथ हैं। मेरी राय में जब महिलाएं किसी पहल का हिस्सा होती हैं, तो यह सफल होने के लिए बाध्य है।" शहर के अन्य हिस्सों में सार्वजनिक स्थानों के विकास के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि, "नगर निगम स्थायी, दीर्घकालिक समाधानों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग देगा।"
श्री भूपेंद्र कुमार मीणा, वार्ड पार्षद, जयपुर नगर निगम (हेरिटेज), ने कहा, "करीब आठ दिन पहले इस पार्क की छवि बहुत अलग थी। मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन ने बहुत बदलाव लाए हैं। यह आपका स्थान है, आपका घर है, आपका भविष्य है।"
भोमिया बस्ती पार्क अब एक आदर्श सार्वजनिक स्थान का लाइव-स्केल मॉडल प्रस्तुत करता है, जो किशोरों/किशोरियों और समुदाय से प्रतिक्रिया लेता है ताकि शहर के अधिकारी सभी के लिए दीर्घकालिक डिज़ाइन समाधान तैयार कर सकें। युवास्केप 2025, फाउंडेशन बॉटनार की 'सुरक्षित, जीवंत और स्वस्थ सार्वजनिक स्थल' पहल के तहत, किशोरों/किशोरियों को समुदायों और सरकारी निकायों से जोड़ता है – उन्हें ऐसे सार्वजनिक स्थलों का सह-निर्माण करने के लिए सशक्त बनाता है जो उनकी आकांक्षाओं को दर्शाते हैं। इस परियोजना के माध्यम से जयपुर में 400 से अधिक किशोरों को "पब्लिक स्पेस एंबेसडर" के रूप में प्रशिक्षित किया गया है, जिससे वे अपने समुदायों में बदलाव लाने में सक्षम हो सकें।
सुश्री प्रेरणा विजयकुमार मेहता, एसोसिएट डायरेक्टर, अर्बन डेवलपमेंट, WRI इंडिया ने कहा, “WRI India ने जयपुर और भुबनेश्वर के 800 से अधिक किशोरों/किशोरियों के साथ मिलकर पब्लिक स्पेस असेसमेंट फ्रेमवर्क (PSAF) विकसित किया है। डेटा सूचित और प्रभावी नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और PSAF किशोरों को उनके पर्यावरण के बारे में जानकारी उत्पन्न करने में सक्रिय एजेंट बनने की अनुमति देता है।”
सुश्री ज़ोया सिद्दीकी, प्रमुख - प्रोग्राम्स एंड इंस्टीट्यूशनल पार्टनरशिप्स, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन, ने कहा, "टैक्टिकल अर्बनिज्म पहलों से यह प्रदर्शित होता है कि एक स्थान को न केवल डिजाइन के माध्यम से, बल्कि समुदायों को अपने परिवेश की पुनर्कल्पना करने के लिए सशक्त बनाकर और समुदाय के साथ गहरा जुड़ाव विकसित करके बदला जा सकता है।"
अरुंधति सेन, WRI इंडिया | arundhati.sen@wri.org
तनुश्री वेंकटरमन, WRI इंडिया | tanushree.venkatraman@wri.org
इंडिया रिसोर्सेज ट्रस्ट, जिसे "WRI इंडिया" के नाम से जाना जाता है, पर्यावरणीय रूप से स्वस्थ और सामाजिक रूप से समान विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्देश्यपूर्ण जानकारी और व्यावहारिक प्रस्ताव प्रदान करता है। हम सतत और जीवनीय शहरों के निर्माण और निम्न-कार्बन अर्थव्यवस्था की दिशा में काम करते हैं। www.wri-india.org
मैजिक बस एक NGO है जो भारत में शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में काम करता है। यह उन युवाओं के साथ काम करता है जो गरीबी में जीते हैं, और उन्हें चुनौतीपूर्ण बचपन से एक सार्थक आजीविका तक पहुंचने के लिए मार्गदर्शन करता है। www.magicbus.org